Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जयपुर: आधा दर्जन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


आधा दर्जन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट

जयपुर राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अब मानसून का दौर जोर पकड़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे आगामी 3 घंटे के लिए आधा दर्जन जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी दी है।जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए अलर्ट में गुरुवार सुबह 10 बजे राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, जयपुर, दौसा, करौली बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले शामिल है, जहां तीव्र मेघ गर्जन, ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर रफ्तार की तेज हवाएं चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में बाहर नहीं निकलने और पेड़ों की शरण नहीं लेने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के तहत इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इनमें झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली, खैरथल तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर, बांरा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार यह अलर्ट सुबह 10 बजे से आगामी 3 घंटे तक लागू रहेगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe