लोकेशन छिंदवाड़ा डिवीजन हेड पंकज पाल।
छिंदवाड़ा जिला जेल पहुंचे कलेक्टर, बंदियों से की सीधी बातचीत… 150 कैदियों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण
छिंदवाड़ा | विश्व राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसछिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदी वार्ड, पाकशाला, चिकित्सालय, पुस्तकालय और मुलाकात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
150 बंदियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर विश्व राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 150 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरतमंदों को आयुर्वेदिक दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श, योग, प्राणायाम और तनाव प्रबंधन की जानकारी भी दी गई।
जेल कैंटीन के नए कक्ष का शुभारंभ निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल कैंटीन के नवीन कक्ष का उद्घाटन किया और जेल उद्योग में बंदियों द्वारा तैयार किए जा रहे वैज्ञानिक गौरैया घर (Sparrow Nest) का भी अवलोकन किया। पर्यावरण संरक्षण की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए पहला गौरैया आवास उन्हें भेंट किया गया।
स्वास्थ्य, सुधार और पर्यावरण संरक्षण—इन तीनों विषयों पर जिला जेल में हुई यह पहल चर्चा का विषय बनी है
