TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत जिले के कोसंबा इलाके में सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी का मामला LCB पुलिस ने सुलझाया।
सूरत जिले के पालोड और कोसंबा इलाकों में चोरी हुए 3,60,700 रुपये कीमत के कॉपर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान, सूरत ग्रामीण जिला LCB ने 2 और अपराधों का मामला सुलझाया।सूरत ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने जिले के अंदरूनी इलाकों में सोलर प्लांट से केबल चुराने, उनमें से कॉपर अलग करने और बिजली लाइनों के एल्यूमीनियम तारों की चोरी के अपराधों को रोकने के लिए, LCB पुलिस को सीधे अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।
निर्देश के आधार पर, LCB,पी.आई एन.जी.पांचानी के मार्गदर्शन में PSI, जे.एल.पटेलकी निगरानी मे पुलिस कर्मचारी मुकेश भाई, नरेश भाई, अशोक भाई और भूपेंद्र भाई ने चोरी की जगहों की जांच करने और चोरी की जगह के आसपास के निजी CCTV फुटेज की जांच करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं।
तकनीकी और व्यक्तिगत मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से अपराधों को रोकने के लिए, एलसीबी शाखा के पीएसआई ने एलसीबी पुलिस कर्मियों की विभिन्न टीमों के साथ विशिष्ट क्षेत्रों में गहन गश्त की।
पालोद और कोसंबा पुलिस स्टेशनों के ग्रामीण इलाकों में गश्त के दौरान, एक संयुक्त खुफिया जानकारी मिली कि कानू उर्फ कनैया वसावा नामके आरोपी, जिसने पालोद और कोसंबा पुलिस स्टेशनों में 303 (2) के तहत दर्ज केबल चोरी को अंजाम दिया है, अपने साथियों के साथ मिलकर सोलर प्लांट से चुराए गए केबल तारों को जला कर तांबा निकाल कर एकत्र किये गए कॉपर तांबा ईको कार नंबर GJ-19- AA-4697, मे उनके साथी आरोपी मोसाली से वेलाछा, हथौड़ा गांव से मोटी नारोली गांव पाटिया के पास, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 से कामरेज की ओर जाने वाले होनेकी विशेष जानकारी मिलने पुलिने मौके पर घेरबंधी करके आ रही इको कार नंबर GJ-19- AA- 4697 को रोककर जांच की गई। कार में सवार तीन लोगों के पास 180 किलोग्राम तांबे का तार मिला। पूछताछ के दौरान, कार में सवार लोगों ने बताया कि कानू उर्फ कनया वसावा और बिलाल अकबर मंसूर अपने साथियों के साथ सूरत जिले के भीतरी इलाके में सोलर प्लांट या मिल से केबल तार चुरा रहे थे।
पुलिस ने (1) कानू उर्फ कनया शांतुभाई वसावा, रहे,शाहगाम, मस्जिद फ़लियू, ताल. मांगरोल, (2) अजय ठाकोरभाई वसावा, रहे ,शाहगाम, नवपारा फ़लियू, ताल. मांगरोल (3) बिलाल अकबर मंसूर, मांगरोल गांव, जिला, सूरत को गिरफ्तार कर कोसंबा ओर पालोद विस्तारोसे चोरी किया हुए कॉपर तांबा वायर 180 किलोग्राम तांबा कीमत 1,44,000 रुपये के साथ आरोपियों गिरफ्तार कर आगेकी कार्रवाई के लिए पालोड पुलिस स्टेशन को कुल 3,60,700 के सामान के साथ सौंपा गया,
केबल चोरी के जुर्म में शामिल और 1. अजय वसावा, रहे,मांगरोल, 2. योगेश वसावा, रहे, जरनावाड़ी गांव, भरूच और 3. अमित वसावा,रहे,मांगरोल को वांछित घोषित करके उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस जुटी है।
