बाइक पुलिया से टकराई युवक की मौत महिला घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई थाना क्षेत्र के तेजीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रितिक पुत्र संतोष पाल सुबह रिश्तेदारी सुल्तानपुर गया था। वही से वह अपने रिश्तेदार स्वर्गीय सोनेलाल की पुत्री सुनीता को दवा दिलाने के लिए बाइक से मल्लावां आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे रितिक और सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान रितिक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सुनीता का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
