Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार: मुहर्रम पर्व को लेकर बीरपुर थाना परिषर में शांति समिति की बैठक संपन्न,डीजे पर रहेगा पूर्ण पाबंदी

 मुहर्रम पर्व को लेकर बीरपुर थाना परिषर में शांति समिति की बैठक संपन्न,डीजे पर रहेगा पूर्ण पाबंदी 

देखिये बिहार से जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण के साथ साथ अनुशासित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बीरपुर थाना परिसर में एस डीपीओ सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के लोग शामिल रहे l


बैठक के मुख्य बिंदु:*


 *सौहार्द का संदेश*: थाना अध्यक्ष संजय दास ने सभी से अपील की कि मुहर्रम इमाम हुसैन की कुर्बानी का पर्व है। इसका पैगाम अमन, भाईचारा और इंसानियत है। ताजिया जुलूस के दौरान कोई ऐसा काम न हो जिससे किसी की भावना आहत हो या कानून-व्यवस्था बिगड़े। 


2. *जुलूस के रूट और समय*: बैठक में ताजिया जुलूस के पारंपरिक मार्गों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि जुलूस अपने निर्धारित समय और तय रूट से ही गुजरेगा। रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों के पास बाजे की आवाज धीमी रखी जाएगी और किसी तरह के आपत्तिजनक नारे नहीं लगाए जाएंगे।


3. *प्रशासन की तैयारी*: पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुहर्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त फोर्स, CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर IT एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।


4. *सामाजिक जिम्मेदारी*: बीरपुर की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी पहचान है। सभी नौजवानों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ दें। कोई भी समस्या हो तो सीधे थाना अध्यक्ष या शांति समिति के सदस्यों से संपर्क करें, सोशल मीडिया पर कुछ भी भड़काऊ पोस्ट न करें।"

*बैठक का निष्कर्ष*: अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और शांति भंग करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, अंचला धिकारी हेमंत अंकुर, मुख्य पार्षद सुशील कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद तनबीर आलम, श्री लाल गोठिया, मुखिया प्रतिनिधि तोहिद, भाजपा नेता आशीष कुमार, अधिवक्ता श्याम नारायण मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि मुशरू शर्मा, मौसम खेरवार, पूर्व मुखिया शाह जमाल उर्फ लाल मुखिया आदि लोग 


थाना अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि "पुलिस आपके साथ है। त्योहार आपका है, सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।" बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe