TTN 24 न्यूज़
ब्यूरो चीफ़, शैलेंद्रसिंह बारडोली गुजरात
कडोदरा GIDC पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25 स्नैचिंग मोबाइल के साथ दो आदतन चोर पकड़े गए।
DySP के निर्देश पर, कडोदरा GIDC पुलिस स्टेशन के पीआई, वी.ए. देसाई की निगरानीमें, पी.एस.आई , बी.बी. वाघेला की लीडरशिप में, हरेशभाई, मितेशभाई, शैलेशभाई, वनराजसिंह, विखेड़ कुमार, अर्जुनसिंह, सुरेशभाई, महिपालदान, कनकसिंह, अल्ताफभाई, रुदाभाई और धर्मदीपभाई की अलग-अलग टीमें जांच के लिए बनाई गईं।इसी बीच, खुफिया तौर पर मिली जानकारी में दो लोग बिना नंबर प्लेट वाली होंडा मोटरसाइकिल पर चोरी के स्नैचिंग मोबाइल फोन लेकर हरिपुरा गांव की तरफ जाने वाली सड़क से कडोदरा की तरफ आ रहे हैं।जानकारी मिलने पर, GIDC पुलिसने हरिपुरा में छत्राल गोदाम के आसपास नज़र रखी गई थी। उस समय मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वालों ने मोटरसाइकिल को वहाँ से गुजरते हुए घेर लिया और उसकीरहने का ठिकाना की पुछताछ करते अपना नाम दीपकभाई राकेशभाई वसावा, निवासी भड़गाम, मोरा कॉलोनी, भाठीजी मंदिर के सामने, ता. कामरेज और स्तादपर्दी पारसी फलियू, ता. कामरेज के हाथ में एक सफेद-भूरे रंग के प्लास्टिक बैग में अलग-अलग कंपनियों के 23 मोबाइल फोन मिले। जब दूसरे व्यक्ति का नाम पूछा गया, तो उसने बताया कि वह साहिल छनाभाई राठौड़, रहे, खोलवड़ गांव, भादा कॉलोनी, तालुका, कामरेज बताया उनको मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उसके दोस्त राकेश नामके व्यक्ति की है।कडोदरा GIDC पुलिस ने चार अलग-अलग कंपनियों के 25 स्नेचिंग चोरी के मोबाइल, एक मोटरसाइकिल के साथ 3,20,198 रुपये कीमत का दूसरा कीमती सामान जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में शामिल दो अन्य लोगों को वॉन्टेड घोषित किया।
यहां यह बताना ज़रूरी है कि यह पता लगाने के लिए बारीकी जांच की जा रही है कि क्या गिरफ्तार किए गए मोबाइल स्नैचर चोरों किसी और क्राइम में शामिल हैं और स्नैच किए गए 25 मोबाइल किसे बेचेने जाने वाले थे। कडोदरा GIDC पी.आई, वी.ए. देसाई ने कहा कि पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं और एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की शकयता जताई है।
.jpg)
