कौशाम्बी
*आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर सिओ सतेंद्र तिवारी ने पुलिस बल के साथ किया भरवारी खलीलाबाद कर्बला का निरिक्षण*
*सिओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने ताजियादारों कमेटी से किया संवाद,व शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील*
*भरवारी कौशांबी*।आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए सिओ सिराथू एवं थाना कोखराज भरवारी मै फ़ोर्स के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया सिओ सतेंद्र तिवारी थाना प्रभारी द्वारा लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को सिओ सिराथू एवं थाना प्रभारी कोखराज ने क्षेत्र के भरवारी खलीलाबाद में फ़्लैग मार्च किया और मोहर्रम के जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं व दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी लिया ताजियादारों को आश्वस्त किया कि जुलूस के रास्तों में बिजली के लटकते तार साफ-सफाई या सड़कों के गड्ढों जैसी जो भी समस्याएं हैं उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया जाएगा। सभी ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिना किसी आपसी विवाद के त्योहार को शांतिपूर्ण और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाएं। इस मौके पर सिओ सिराथू सहित थाना कोखराज प्रभारी भरवारी चौकीफ़ोर्स सहित मौजूद रहे एवं कर्बला इमाम बड़ा का निरिक्षण कर कस्बे का भर्मण भी किया.
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी TTNnews*
