Etawah News: श्री राठौर सेवा संस्थान में युवाओं ने ली सदस्यता, आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भंडारे में लगाया ठण्डा पानी प्याऊ
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
*सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर आधा दर्जन युवाओं ने ली संस्था की सदस्यता ,ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
इटावा। जनपद क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ खेड़ा (नन्दगवां) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे में उस समय सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब "श्री राठौर सेवा संस्थान" के पदाधिकारियों ने वहाँ पहुँचकर अपनी "जल सेवा" (प्याऊ) शुरू की। भीषण गर्मी के बीच संस्थान द्वारा दी गई इस जल सेवा से भंडारे में आए सैकड़ों श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।संस्थान के इस पुनीत कार्य और सेवा भावना से खुश होकर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने संस्था के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को भागवत वाली पट्टीका पहनाकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया।
समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी संस्था : डॉ. संतोष राठौर..
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को जहाँ भी और जब भी संस्था के सहयोग की आवश्यकता होगी, वहाँ संस्था के पदाधिकारी और सदस्य पूरी निष्ठा के साथ पहुँचकर हर संभव मदद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित और जरूरतमंदों की सेवा ही संस्था का मुख्य संकल्प है।
संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा दामन :श्री राठौर सेवा संस्थान के निरंतर चल रहे सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर समाज के युवाओं ने समाज सेवा का संकल्प लेते हुए संस्था की सदस्यता ग्रहण की। संस्था में शामिल होने वाले नए सदस्यों में शिशुपाल सिंह राठौर, धीरज राठौर, सोनू राठौर, प्रदीप राठौर और डॉ. योगेश मोदी आदि शामिल हैं, जिन्हें पदाधिकारियों ने पट्टीका पहनाकर संस्था में शामिल किया।
ये लोग रहे उपस्थित
जल सेवा और सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर, कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री विपिन राठौर, संगठन मंत्री अतुल राठौर, शिशुपाल राठौर, प्रदीप राठौर, प्रमोद राठौर, अमित कुमार और ग्राम प्रधान मुरारी सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।


