Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर थाना प्रभारी कमल भाटी बने मसीहा, सैफई मेडिकल कॉलेज में किया चार यूनिट रक्तदान


Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर थाना प्रभारी कमल भाटी बने मसीहा, सैफई मेडिकल कॉलेज में किया चार यूनिट रक्तदान

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/ इटावा: थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त निवासी एनीमिया से पीड़ित बालिका शिखा की मदद के लिए जसवंतनगर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए रक्तदान कर मिसाल पेश की। सोशल मीडिया पर बालिका के लिए रक्त की आवश्यकता संबंधी अपील सामने आने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका के पिता सज्जन कुमार से संपर्क किया।


इसके बाद थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, कांस्टेबल अवनीश कुमार तथा महिला आरक्षी विनीता शिवहरे और संगम कुमारी सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पुलिस टीम ने बालिका के उपचार के लिए चार यूनिट रक्तदान किया तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


पुलिस के इस सहयोगात्मक और संवेदनशील कदम से बालिका के परिजनों को बड़ी राहत मिली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की गई इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। परिजनों ने संकट की घड़ी में मिली इस मदद के लिए जसवंतनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।


थाना प्रभारी कमल भाटी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद बेटियों और महिलाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने लोगों से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है, यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।"

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe