Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: विधवा बहू ने ससुर पर गंभीर आरोप, दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज

Etawah News: विधवा बहू ने ससुर पर गंभीर आरोप, दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज


*ससुर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, विधवा बहू ने लगाए गंभीर आरोप*

 *पति की मौत के बाद से गलत नजर रखने का आरोप, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत*

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा: थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ससुर सुनील यादव के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ससुर उस पर गलत नजर रखता था और कई बार जबरन संबंध बनाने का प्रयास कर चुका था।

कस्बा क्षेत्र निवासी रश्मि यादव पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी 2026 को वह घर में रसोई का काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुर सुनील कुमार ने उसे पकड़ लिया, कपड़े फाड़ दिए और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपनी सास को दी, लेकिन उसकी बात पर विश्वास नहीं किया गया। बाद में जब उसके पिता और भाई शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उन्हें भगा दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका नौ वर्षीय पुत्र भी आरोपी के पास ही रखा गया है।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से ही आरोपी की नीयत खराब थी और वह पहले भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर चुका है। सामाजिक बदनामी के डर से वह पहले शिकायत नहीं कर सकी।

थानाध्यक्ष कमल भाटी बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe