Etawah News: 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन, विधि छात्रों को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को विधि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रमाणपत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सात बैचों में विभाजित कर न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्हें इंजंक्शन, रिमांड, जमानत प्रार्थना पत्र, वन स्टॉप सेंटर, शेल्टर होम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
समापन अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से प्रमाणपत्र वितरित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भावी अधिवक्ताओं एवं विधि छात्रों को न्यायिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना तथा कानून के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य में अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकें।कार्यक्रम में विभिन्न समूहों के मीडियेटर व अधिकार मित्र रामसुंदर दुबे, ऋषभ पाठक, बृजेश, कु. नीरजा, अक्षरा, सूर्यकांत, तथा विधि छात्र प्रशांत यादव, श्याम तिवारी, शिवदीप, महिमा, मोहिनी, इंदु यादव, दिव्या, मृणाली सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

