इसरार अहमद जिला संवाददाता
पुलिस ने अवैध तलवार के साथ युवक को किया गिरफ्तार
अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहिरौली पुलिस ने एक युवक को अवैध तलवार के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 की रात गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति- वाहन चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत वर्मा अपनी टीम के साथ नगहरा बाजार क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रपटा पुल के आगे रानीपुर ग्रांट पहुंची जहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूरज पुत्र जियाराम राजभर निवासी ग्राम बालापैकोली थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर उम्र लगभग 20 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तलवार बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना अहिरौली में मु0अ0सं0 160/2026 के तहत धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अहिरौली में पूर्व से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
