भोपाल मध्यप्रदेश से ब्यूरो चीफ जया परिहार
*मांग (मातंग) समाज के प्रमुख मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश जाटव से प्रतिनिधिमंडल की भेंट, लिखित ज्ञापन सौंपा*
लहुजी शक्ति सेना मांग (मातंग) समाज युवा संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ,अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मा. श्री कैलाश जाटव जी से उनके भोपाल स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट कर मांग (मातंग) समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा मा. श्री कैलाश जाटव जी का पुष्पमाला, सम्मान स्वरूप शॉल,दुपट्टा एवं पुष्प पंखुड़ियों से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बैठक में मांग (मातंग) समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं विकासात्मक विषयों के साथ समाज कल्याण, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, समाज कल्याण बोर्ड के गठन सहित समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की प्रमुख मांगों एवं समस्याओं के संबंध में एक लिखित ज्ञापन भी मंत्री महोदय को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मा. श्री कैलाश जाटव जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि मांग (मातंग) समाज से जुड़े प्रमुख विषयों को आगामी प्रशासनिक बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हितों से जुड़े विषयों के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए शासन स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर लहुजी शक्ति सेना मांग (मातंग) समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल साठे, रतलाम से देवेंद्र वैराल जी, बैतूल से प्रदेश युवा अध्यक्ष मधुकर देव्हारे जी, भोपाल से कपिल जी, सुनील जी एवं कृष्णा जी उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय के सकारात्मक आश्वासन एवं समाज के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि शासन स्तर पर मांग (मातंग) समाज के अधिकारों, सम्मान एवं सर्वांगीण विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी पहल की जाएगी।
