इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न 11 सत्रों में 248 कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को 11 प्रशिक्षण सत्रों के साथ संपन्न हो गया। सोमवार से शुरू हुए इस प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जिला वर्ग प्रभारी विनोद कुमार की देखरेख एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में किया गया। विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विचारधारा चुनाव प्रबंधन और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया।समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानव दर्शन के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भ्रष्टाचार के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संगठन में सक्षम और समर्पित कार्य कर्ताओं का निर्माण ऐसे प्रशिक्षण वर्गों से होता है प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जनपद की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।प्रशिक्षण वर्ग में सांसद विधायक जन प्रतिनिधियों जिला पदाधिकारियों सहित कुल 248 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।