#कौशाम्बी -
*सड़क किनारे मिला लावारिस नवजात शिशु इंसानियत हुई शर्मसार*
कौशाम्बी..सराय अकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर सड़क किनारे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। जो की रोता हुआ पाया गया लोगो और राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही भगवानपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची नवजात शिशु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सराय अकिल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है पुलिस नवजात को सड़क किनारे छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है । इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज़ी से चल रही है..*ब्यूरो रिपोर्ट TTN24news कौशाम्बी*
