कौशाम्बी
*उप जिलाधिकारी ने ग्राम कमालपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण*
कौशाम्बी .. राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने आज ग्राम कमालपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
*ब्यूरो रिपोर्ट TTN24 news कौशाम्बी*
