इसरार अहमद जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर
सड़क दुर्घटना में 8 वर्षीय बच्चे की मौत
कटका थाना क्षेत्र के मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहाँ अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।मृतक की पहचान न्योरी निवासी अब्दुल वाकिद के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अप्फान के रूप में हुई है प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बच्चा घर के पास मौजूद था तभी अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।