Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: बिजली, पानी, खाद, बीज की समस्यायों से जूझ रहे हैं जिले भर के किसान...... अजय सोनी

 कौशाम्बी 


*बिजली, पानी, खाद, बीज की समस्यायों से जूझ रहे हैं जिले भर के किसान...... अजय सोनी* 


समर्थ किसान पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक में विद्युत बिल वृद्धि वापस लिए जाने की हुई मांग

कौशाम्बी जनपद मे सोमवार 1 जून को समर्थ किसान पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसदस्यता, सेक्टर स्तर पर कार्यालय और जनमुद्दों पर पार्टी द्वारा और तेज प्रयास किए जाने को लेकर परिचर्चा की। साथ ही बिजली कटौती, नहरों में जलापूर्ति और किसानो को उर्वरक बीज नही मिलने का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानो की समस्यायों को लेकर जिला प्रशासन बिलकुल भी संजीदा नही है। इसी के साथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने प्रदेश सरकार से हाल ही में 10 प्रतिशत की विद्युत बिल वृद्धि को जनहित में वापस लिए जाने की मांग की। राजेश यादव ने इसे जनता पर आर्थिक बोझ बताया।


 इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मौजूदा समय

 में किसानों को न समय पर पर्याप्त मात्रा में बिजली, खाद, बीज मिल रहा है और न ही नहरों में पानी आ रहा है जबकि किसानो को धान की बेहन तैयार करने के लिए इस समय खाद, बीज, बिजली, पानी की बेहद जरूरत है।


इसी के साथ अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी से नहरों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने, बिजली कटौती बंद कर रोस्टर से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद वितरण करने और किसानी को समुचित बीज उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि मांगों पर समुचित कार्यवाही नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर समर्थ किसान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण तिवारी, दिलीप तिवारी, श्याम लाल सोनकर, बद्री प्रसाद प्रजापति, पवन पाल, भैरव प्रसाद गौतम, धीरेंद्र सिंह पटेल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।


  *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe