इसरार अहमद
जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर
लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
अम्बेडकरनगर। थाना सम्मनपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी थी।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थाना सम्मनपुर में ग्राम शरीफपुर निवासी अकील पुत्र हबीबुल्लाह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार उनका भतीजा साहिल पुत्र शकील अहमद अपने साथियों मोहम्मद याशीन मोहम्मद जमशेद और गुलाम रसूल के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम लखनिया निवासी सुनील कुमार दीपचन्द अंकित और सत्यम ने बांस व लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल साहिल की मृत्यु हो गई।मामले की विवेचना के दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने पट्टी- बरियावन रोड स्थित मेलहिया बाग के पास कल्याणपुर संपर्क मार्ग तिराहे से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील कुमार 30 वर्ष दीपचन्द 22 वर्ष अंकित 23 वर्ष तथा सत्यम 19 वर्ष निवासी ग्राम लखनिया थाना सम्मनपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।