ब्यूरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी जिला निज़र डिवीजन पुलिस स्टेशनोमें अवैध हेराफेरी करते पकड़े बड़ी मात्रामें विदेशी शराब नष्ट किया गया।
सूरत डिवीजन के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल और तापी डिस्ट्रिक्ट के सुपरिटेंडेंट जे.एन. देसाई के निर्देशों के आधार पर, पुलिस स्टेशन में अलग-अलग अपराधों में ज़ब्त विदेशी शराब को नष्ट करने का सुझाव दिया गया था,सुचना अनुसार आज, निज़र डिवीजन के इंचार्ज डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस पी.जी. नरवड़े और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, निज़र की अध्यक्षता में, 01/01/2026 से 31/05/2026 तक ज़ब्त की गई कुल 18,937 बोतल विदेशी शराब, जिसकी कीमत 49,09,011 रुपये थी, को नष्ट किया गया।
विदेशी शराब नष्ट कारवाही दौरान निज़र, उच्छल और कुकरमुंडा पुलिस स्टेशनों के थाना इंचार्ज और मौजूद दूसरे अधिकारियों की मौजूदगी में शराब की मात्रा को नष्ट किया गया।
