डिवीजन हेड छिंदवाड़ा पंकज पाल।
शिवसेना छिंदवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय इंडियन कॉफी हाउस पुलिस लाइन में संपन्न हुई।
बैठक में शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल का एक दिवसीय छिंदवाड़ा दौरा सुनिश्चित हुआ है। एक दिवसीय दौरे पर पधार रहे राष्ट्रीय सचिव का 24 जून को छिंदवाड़ा आगमन होगा , इसके साथ ही शिवाय लौन सोयाबीन प्लांट के पास काराबोह डेम रोड छिंदवाड़ा मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं को मंच के माध्यम से संबोधित करेंगे, मध्य प्रदेश में शिवसेना को गति देने के लिए संगठन को विस्तार के साथ घर-घर शिवसेना को पहुंचाने के लिए पधार रहे, जहां इस भव्य कार्यक्रम का समापन सम्मान सभा व भोजन के साथ किया जाएगा। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विजय घले बिज्जू दाई, जिला महिला अध्यक्ष प्रिया सिंगारे उपस्थित रहे।