मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक सौहार्द बनाए रखने की अपील
अम्बेडकरनगर
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जैतपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने की जबकि थाना प्रभारी प्रेमचन्द एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक धर्मगुरु तथा ताजियादार उपस्थित रहे।बैठक में मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन तथा आपसी भाईचारा कायम रखने पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं थाना प्रभारी प्रेमचंद ने पूरे थाना क्षेत्र के एक एक गांव से आए ताजियेदारों से बारी बारी से जानकारी प्राप्त की कुछ लोगों द्वारा बताए गए समस्याओं को त्वरित समाधान का भरोसा दिया। थाना क्षेत्र के बेरमा बंदीपुर नेवादा गोविंदपुर सोहगूपुर सकरा दक्षिण रामगढ़ पैकौली आदि ग्राम पंचायत से लोग उपस्थित रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जिससे त्योहार सकुशल संपन्न हो सके।
