लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा
लायंस क्लब ने यात्रीयों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर लगाया वाटर कुलर
लायंस क्लब आफ आलोट आस्था व लायंस क्लब आलोट गोल्डन सुपर द्वारा विक्रमगढ-आलोट रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर यात्रीयों की सुविधा के लिए ठंडा व स्वच्छ पीने के पानी हेतु वाटर कुलर एवं कुलर हट का निर्माण करवाया गया, जिसका उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र को माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 जी-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लायन अनिल खंडेलवाल द्वारा रिबन काट कर व मिठाई वितरण कर किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सचिव लायन संजय डिंग डांग, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लायन विनोद जोशी, रिजन चेयरपर्सन एम जे एफ लायन संतोष मेड़तवाल, झोन चेयरपर्सन एम जे एफ लायन तपन पगारिया, लायन विजय गर्ग, स्टेशन मास्टर सतीश मीणा आदि उपस्थित थे । अतिथियों एवं निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले सतीश पांचाल व प्रतिवर्ष क्लब द्वारा संचालित पानी की प्याऊ से सभी ट्रेनों के डिब्बो में यात्रियों तक पानी पिलाने की सेवा प्रदान करने वाले रिटायर्ड अध्यापक बलवंत कुमार वर्मा एवं लायंस क्लब ताल गोल्डन सुपर के अध्यक्ष शंकर लाल राठौड़ का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में आस्था अध्यक्ष लायन माया पांचाल, सचिव लायन प्रमिला पामेचा, क्लब गोल्डन सुपर अध्यक्ष सुनीता पगारिया, निर्मला कांकाणी, मनोरमा कोठारी, सुनिता मेहता, सरोज मांदलिया, राजश्री पंवार, ममता सेठिया, किरण राठी , दीपक झंडी, मनीष चत्तर आदि उपस्थित थे।फोटो,
