इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार चोरी की चेन व बाइक बरामद
अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 97/2026 धारा 309(6) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल तथा पीली धातु की एक चेन बरामद की है।पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में थाना जैतपुर पुलिस टीम ने 24 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के निकट शिवपाल अंडरपास क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर तथा श्याम उर्फ मिथिलेश कुमार पुत्र ज्ञानदास निवासी ग्राम काजीपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से कईआपराधिक मुकदमे दर्ज हैंगिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय सिंह सहित थाना जैतपुर के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।