ब्यूरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
कडोदरा जी.आई.डी.सी पुलिस स्टेशन का वॉन्टेड आरोपीको सुरत रूरल एस.ओ.जी ने गिरफ्तार किया।
भगोड़े आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गांधीनगर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस प्रेम वीर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में, सूरत डिवीजन के पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस राजेश गढ़िया ने सूरत रूरल जिला विस्तार गुनाह करके फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एस.ओ.जी ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर को जरूरी निर्देश दिए।इसके अनुसार, एस.ओ.जी ब्रांच पी.आई,एल. डी.ओडेदरा ने पी.एस.आई,जे.के. राव के निर्देश और गाइडेंस के अनुसार, ब्रांच के पुलिस कर्मियों जितेंद्रभाई और दिनेशभाई की अलग-अलग टीमें बनाईं और एक खास दिशा में जांच शुरु की।
जांच के दौरान, कल एस.ओ.जी ब्रांच पुलिस को एक खुफिया जानकारी मिली कि आरोपी हर्षसिंह दीपकसिंह, जो ब्लॉसम पार्क सोसाइटी, ट्यूलिप A रूम नंबर 301, कडोदरा तालुका का रहने वाला है, वो कडोदरा GIDC पुलिस स्टेशन में मारपीट और किडनैपिंग के गुनाह मे आई.पी.सी की धारा 115(2), 137(2), 352, 351(2,3) के तहत केस दर्ज है।
वॉन्टेड आरोपी अभी वरेली गार्डन मिल के पास होनेकी जानकारी मिलते ही एस.ओ.जी ब्रांच टीमने उसे पकड़ कर आगे की कार्रवाई के लिए कडोदरा जी.आई.डी.सी पुलिस को सौंप दिया।
