इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालयों में लौटी रौनक डीएम-एसपी ने बच्चों संग किया भोजन
अम्बेडकरनगर। ग्रीष्मावकाश एवं अत्यधिक गर्मीके कारण घोषित अवकाशसमाप्त होने के बाद गुरुवार को जनपद के समस्त परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई। विद्यालय खुलने के प्रथम दिन जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय बर्धा भिउरा का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया विद्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर शौचालयों की स्वच्छता पेयजल व्यवस्था रसोईघर तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ बैठकर निर्धारित मेनू केअनुसार तैयार रोटी-दाल का भोजन ग्रहण कियातथा भोजन की गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया।इस दौरान दोनोंअधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी जिलाधिकारी नेशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुशासन एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिएसमर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय 16 जून2026 से खुल गए थे लेकिन अत्यधिक गर्मी को देखते हुए शासन द्वारा 24 जून तक विद्यार्थियों के लिए अवकाश बढ़ा दिया गया था। अवकाश समाप्त होने के बाद आज से विद्यालयों में पुनः शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया।इस अवसर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
