भाजपा ने लोकप्रिय सांसद अशोक रावत को प्रदेश अनुचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद अशोक रावत को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अशोक रावत को प्रदेश अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।भाजपा ने प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी नेताओं द्वारा सूची जारी की गई जिसमें मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे अशोक रावत को प्रदेश अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली जिसमें हरदोई जिले से लेकर के मिश्रित, बिल्हौर तहसील तक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मेहनत करने वालों को कभी निराश नहीं होने दिया जाता है जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा सूची जारी की गई उसमें सांसद अशोक रावत का जो नाम आया है।भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए यथा उचित स्थान देने का काम करती है ।
जैसा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की कार्यकारिणी का जो गठन किया गया है वह प्रशंसनीय है कार्यकर्ताओं सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ने के बाद एक दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया जगह-जगह पर गोला पटाखा दगा कर जष्न मनाए गए वहीं सांसद अशोक रावत ने कहा कि संगठन ने जिस आशा विश्वास के साथ हमें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उस पर मैं हर संभव पार्टी के नेतृत्व में खरा उतरने का प्रयास करूंगा और जनता की आम समस्याएं विकास की ओर देख रही है जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है उस पर पूरा देश देख रहा है उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रशंसा का पात्र बताते हुए कहा कि मुझे इस लायक समझा गया जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उस पर खरा उतर कर प्रदेश कार्यकारिणी को दिखाऊंगा कि जिम्मेदारी मिलने के बाद किस तरह से मैंने दिए गए दायित्व का निर्वाहन किया है प्रदेश कार्यकारिणी को उन्होंने शुक्रिया कहते हुए आभार व्यक्त किया।
