इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत रोली-टीका लगाकर किया अभिनंदन
अम्बेडकर नगर
गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती भियांव में मंगलवार 16 जून 2026 को छात्र-छात्राओं का उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचे बच्चों को रोली-टीका लगाकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें मिष्ठान वितरित कर नए शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्य राजकरन प्रजापति अरशद कमाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम ने बच्चों के लिए विद्यालय का पहला दिन यादगार बना दिया।