*लखनऊ मे सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया*
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
आरोपी पर नाबालिग को धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप।अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था आरोपी... ⚡
पीड़िता की शिकायत पर सरोजनीनगर थाने में POCSO और IT Act समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचा।न्यू गड़ौरा अंडरपास के पास से की गई गिरफ्तारी।
पूछताछ में आरोपी के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप सामने आए।
पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कर उसे मानसिक तनाव से उबारने का प्रयास किया।
