Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। जिला गंगा समिति द्वारा जन कल्याण एवं जन जागरूकता के लिए किया जन वृक्षारोपण

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी



 झाॅसी

दिनाॅक 07 जून 2026



 ** *जल है तो कल है, वन है तो जीवन है :- सीडीओ*


 ** *हरित भविष्य का संकल्प, प्रकृति संरक्षण का सतत् प्रयास :- सीडीओ* 


 ** *जिला गंगा समिति द्वारा जन कल्याण एवं जन जागरूकता के लिए किया जन वृक्षारोपण*


 ** *वन महोत्सव व वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तत्वाधान में जिला गंगा समिति के सदस्यों द्वारा हुआ वृक्षारोपण :- डीएफओ* 

झांसी। वन महोत्सव, वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तत्वाधान में जिला गंगा समिति के सदस्यों ने विकास भवन प्रांगण में मा0 प्रधानमंत्री जी के "एक पेड़ मॉ के नाम" आह्वान व मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मे 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के अन्तर्गत सफलतापूर्वक वृक्षारोपण किया गया। 

    सामाजिक वानिकी प्रभाग झांसी परिक्षेत्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026, जिसका थीम है-“प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” आधारित वृक्षारोपण का जिला गंगा समिति द्वारा विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने “एक पेड़ मॉ के नाम” अन्तर्गत विकास भवन प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय संचेतना का संदेश दिया।

 कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी श्रीरामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि जल है तो कल है, वन है तो जीवन है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के सभी घटक एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और जीवन चक्र का अभिन्न हिस्सा हैं किंतु उनकी सर्वाधिक उपेक्षा की गई है, और उसी उपेक्षा की कीमत आज विश्व मानवता चुका रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और धरती को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले कारकों से दूरी बनाए तथा उनकी रक्षा के लिए हर संभव प्रयास में अपना योगदान दें।

    आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य ने अपनी मॉ के नाम एक पेड़ लगाते हुए स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ हरित भविष्य के आधार को तय किया। उन्होने स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता, संवर्धन एवं वृक्षारोपण को जन भागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आन्दोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि जल है तो कल है, वन है तो जीवन है। वैदिक श्लोक- माता भूमिः पुत्रोहम् पृथिव्याः, का जिक्र करते हुए बताया कि प्रत्येक भारतीय इस भावना को आत्मसात करता है कि हम सब धरती माता की संतान हैं। प्राचीन भारत से ही हमारे संस्कारों में हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा व संरक्षण का संदेश दिया है।

     जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 से 21 जून 2026 के बीच प्रदेश सहित जनपद में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किये जायेंगे। विश्व पर्यावरण के दिवस के तत्वाधान में जिला गंगा समिति द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में एक पेड़-माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत जनपद झाॅसी के समस्त 08 विकास खण्डों तथा समस्त ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया। 

    कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 बालगोविंद श्रीवास्तव ने जिला गंगा समिति के माननीय सदस्यों को बताया कि जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में लगातार वृक्षारोपण के साथ प्लास्टिक रोको कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने आह्वान किया कि आइए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

    इस अवसर पर डीपीओ सुरेंद्र कुमार पटेल, उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी विमलेश कुमार, स्टेनो राजेन्द्र कुमार पटैरिया, आयुष रवींद्र भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe