*झांसी में ज़मीन विवाद बना खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत 7 लोग घायल*
*गरौठा के डुड़ी गांव में जमकर चले लाठी-डंडे, घर में घुसकर हमला करने का आरोप*
*डुड़ी गांव में ज़मीनी विवाद पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में 7 घायल*
झांसी। एरच थाना क्षेत्र के डुड़ी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गएघायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी लोग उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। साथ ही पुलिस पर भी धमकाने का आरोप लगाया गया है
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
