Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: गली-गली खुल रहीं लाइब्रेरी, हजारों छात्रों की जान जोखिम में टीम गठित कर इमारतों की जांच कराने की मांग

 गली-गली खुल रहीं लाइब्रेरी, हजारों छात्रों की जान जोखिम में टीम गठित कर इमारतों की जांच कराने की मांग ।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

  हरदोई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर जनपद हरदोई से लेकर समस्त नगर क्षेत्रों के आसपास घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इन दिनों लाइब्रेरी और स्टडी सेंटरों की बाढ़ सी आ गई है। बिना किसी निर्धारित मानक और सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहे ये सेंटर छात्रों के लिए सुविधा से अधिक खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। संकरी गलियों, बहुमंजिला भवनों और छोटे कमरों में संचालित इन लाइब्रेरी सेंटरों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, पर्याप्त वेंटिलेशन तथा पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

नगर में कुकुरमुत्तों की तरह उग आए इन लाइब्रेरी सेंटरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करने पहुंचते हैं। कई स्थानों पर क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में भगदड़ मचने और बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अधिकांश लाइब्रेरी संचालकों ने न तो अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है और ना ही भवनों की सुरक्षा संबंधी जांच कराई गई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग आंखें मूंदे हुए हैं।

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिला एवं नगर में संचालित सभी लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटरों का सर्वे कराया जाए और जो संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप न हों, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जैसे हाल ही में अलीगंज लखनऊ में दर्द नाक हादसा हुआ जिसमें 15 छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी वहीं शेष छात्रों का इलाज चल रहा है ऐसी स्थिति में संचालित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा छात्रों से संबंधित समस्त संसाधनों की इमारत को टीम बनाकर जांच करना अति आवश्यक है। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe