Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार: 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के सीमा चौकियों द्वारा 16.5 किलोग्राम गांजा, नेपाली मोटरसाइकिल के साथ साथ 09 बैल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के सीमा चौकियों द्वारा 16.5 किलोग्राम गांजा, नेपाली मोटरसाइकिल के साथ साथ 09 बैल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार l

देखिये बिहार से जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर द्वारा अलग-अलग कार्रवाइयों में लगभग 16.5 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली मोटरसाइकिल बरामद की गई तो वही 09 बैलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता हासिल की है l

सोमवार की देर रात्रि स्पेशल QRT पार्टी नियमित रात्रि गश्त के दौरान भीमनगर-सहरसा चौक से सीमा चौकी रानीगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान लालपुर गांव की दिशा से मुख्य मार्ग की ओर आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा गया। QRT वाहन को निकट आते देख मोटरसाइकिल चालक घबराकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति वाहन एवं उस पर लदे दो सफेद बोरे छोड़कर समीप स्थित जंगल की ओर फरार हो गए।

QRT पार्टी द्वारा तत्काल उनका पीछा किया गया, किन्तु घने अंधेरे एवं जंगल /खेतों वाले क्षेत्र का लाभ उठाकर दोनों व्यक्ति भागने में सफल रहे। घटनास्थल पर पड़े दोनों बोरों की तलाशी लेने पर गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। वजन करने पर कुल वजन लगभग 16.5 किलोग्राम पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना भीमनगर को दी गई, जिसके उपरांत थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर बरामद गांजा एवं नेपाली मोटरसाइकिल को थाना भीमनगर, जिला सुपौल (बिहार) को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। वही सीमाचौकी सिमरीघाट के द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान 09 बैलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रामदेव मुखिया, निवासी ग्राम छिटही बताया। बैलों के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति एवं बरामद बैलों को थाना भपटियाही को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।उक्त अभियान में सहायक उप निरीक्षक नवीन सिंह,मुख्य आरक्षी (सामान्य) प्रताप नारायण दुबे बिहार पुलिस के पीटीसी रामचंद्र चौधरी सहितअन्य कार्मिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस बाबत गौरव सिंह कमांडेंट, 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर ने बताया कि वाहिनी द्वारा सीमा क्षेत्र में तस्करी, मादक पदार्थों के अवैध व्यापार तथा gअन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। सीमा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe