Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: सुश्री अनुसूइया उइके, दीपक सक्सेना एवं श्रीमती ज्योति डेहरिया की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया हर्ष

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से पंकज पाल की रिपोर्ट


*सुश्री अनुसूइया उइके, दीपक सक्सेना एवं श्रीमती ज्योति डेहरिया की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया हर्ष*

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा सुश्री अनुसूइया उइके, दीपक सक्सेना एवं श्रीमती ज्योति डेहरिया को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति में दायित्व सौंपा जाना संगठन की कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं के प्रति उसके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपने अनुभव, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा की भावना से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा प्रदेश में भाजपा के जनाधार को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe