शिव मंदिर की स्थापना के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई शिव मंदिर की स्थापना के लिए आज तेजीपुर से निकाली गई कलश शोभा यात्र में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रावण मास आरम्भ होने से पूर्व प्रमोद सिंह चंदेल पूर्व प्रधानाध्यापक पुत्र मनीष सिंह के द्वारा भोलेनाथ की स्थापना हेतु कलश शोभा यात्रा तेजीपुर से निकली आशीर्वाद वचन से शोभा यात्रा मंदिर तक पहुंची जिसमें भोलेनाथ माता पार्वती के नारे लगाए गए और मंदिर पहुंचकर बाबा सुनासीर नाथ से श्रद्धा के साथ प्रार्थना की गई कि जिस हेतु यह कलश शोभा यात्रा निकाली गई हैवह हमारे सभी मनोरथ पूर्ण हो और भगवान शिव की स्थापना निर्विघ्नता से संपन्न हो । कलश शोभा यात्रा में प्रतिभा करने वालों में सत्येंद्र सिंह (फौजी) कमलेश सिंह (पूर्व प्रधान) साहिल सिंह , अमित सिंह, रवि सिंह, अतुल सिंह, शशांक सिंह, चिराग सिंह, शान सिंह, आकाश सिंह, सुमित सिंह आदि भक्त गण लोग
उपस्थित रहे।शिव मंदिर की स्थापना के आयोजक ने बताया कि भोलेनाथ की बारात यात्रा 16।6। 2026 एवं स्थापना व भंडारा 17.06.26 को संपन्न होगा
