विनोद कुमार पाण्डेय
ब्यूरो चीफ
जिला:- एम सी बी छत्तीसगढ़
सड़क पर 'कप्तान': चिरमिरी की फिजा में दिखा SP रत्ना सिंह का सख्त रुख, रात की पेट्रोलिंग से अपराधियों में खौफ
ट्रैफिक व्यवस्था मिली बेहतर, थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
अवैध धंधेबाजों और गुंडों को खुली चेतावनी— सुधर जाएं या जिला छोड़ दें, थाने के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली।
चिरमिरी: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अपराधियों और कानून को ठेंगा दिखाने वालों के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। जिले की कमान संभालते ही पुलिस कप्तान रत्ना सिंह ने साफ कर दिया है कि उनके राज में सिर्फ और सिर्फ 'कानून का राज' चलेगा। इसी कड़ी में चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को अपराधियों से मुक्त कराने और सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए एसपी खुद मोर्चे पर उतर आईं। उन्होंने चिरमिरी थाने का औचक निरीक्षण कर न केवल फाइलों को खंगाला, बल्कि पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में फील्ड पर उतरकर काम करने की हिदायत दी।बड़ा बाजार में जब 'सिंघम' अवतार में उतरीं एसपी, ठहर गईं निगाहें!
चिरमिरी के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके 'बड़ा बाजार' में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब लोगों ने भारी पुलिस बल के आगे खुद पुलिस कप्तान रत्ना सिंह को कदमताल करते देखा। बाजार की बत्तियों के बीच इस रोड पेट्रोलिंग और पैदल मार्च का उद्देश्य साफ था— आम जनता के मन से डर को मिटाना और अंधेरे का फायदा उठाने वाले अपराधियों के दिलों में कानून का खौफ पैदा करना।
एसपी को खुद सड़क पर मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करते देख आम जनता और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। बाजार के लोगों ने कहा:
"लंबे समय बाद जिले को ऐसी जांबाज पुलिस कप्तान मिली हैं। जब खुद कप्तान इस तरह रात-बिरात सड़कों पर सुरक्षा का जायजा लेने को तैयार हैं, तो गुंडे-बदमाशों की क्या मजाल जो सिर उठा सकें।"
'ऑन द स्पॉट' दिए 3 कड़े संदेश: लापरवाही पर नपेंगे अफसर
निरीक्षण और पेट्रोलिंग के दौरान एसपी रत्ना सिंह के तेवर बेहद तल्ख नजर आए। उन्होंने सीएसपी दीपिका मिंज और चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम को स्पष्ट गाइडलाइन जारी की। निरीक्षण और पेट्रोलिंग के दौरान एसपी रत्ना सिंह के तेवर बेहद तल्ख नजर आए। उन्होंने सीएसपी दीपिका मिंज और चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम को स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध व्यापार या संदिग्ध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जुआ, सट्टा, अवैध शराब या किसी भी तरह के अवैध व्यापार को तुरंत नेस्तनाबूद करें, इसमें सरपरस्ती करने वाले भी नहीं बख्शे जाएंगे। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों और गुंडों की लिस्ट अपडेट कर, शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भेजने को कहा गया। कप्तान ने पुलिस महकमे में आए नए जवानों को सिर्फ दफ्तर में न बैठाकर, उन्हें फील्ड की कड़ी और व्यावहारिक ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए ताकि वे 'स्मार्ट पुलिसिंग' सीख सकें।
मनेन्द्रगढ़ से चिरमिरी तक... बैक-टू-बैक एक्शन से कांपे अपराधी!
कप्तान रत्ना सिंह का यह एक्शन कोई अचानक हुआ वाकया नहीं है, बल्कि यह उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इससे ठीक दो दिन पहले उन्होंने जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में भी इसी तरह पैदल मार्च कर अपराधियों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया था। लगातार दूसरे बड़े शहर में कप्तान के इस कड़े रुख से पूरे जिले के सटोरियों, अवैध धंधेबाजों और बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।
चिरमिरी की जनता को अब यह भरोसा हो गया है कि उनकी सुरक्षा अब चौबीसों घंटे बेहद मजबूत और सुरक्षित हाथों में है।
