प्रभु श्री राम की कथा श्रवण करने से ही मानव का कल्याण संभव: आचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई प्रज्ञाधाम बड़ी बाजार में श्रवण की जा रही श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बाल लीलाओं की कथा का श्रवण करते हुए बताया कि कथा में बचपन व पचपन में जीवन को व्यवस्थित तरीके से चलने की कला को सीखना है अतः व्यक्ति को बॉलीवुड के हीरो को छोड़कर भगवान श्री राम को अपना हीरो बनाते हुए उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए । राम जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सबसे पहले प्रातः उठकर अपने माता-पिता व गुरु का प्रणाम कर अपने दिन की आदर्श जीवन दिनचर्या बनानी चाहिए और जो भी कार्य करें उसे भक्ति से जोड़कर करें तो सारा दिन के सभी कार्य हमारे पूजा ही बन जाएंगे इसीलिए कहा गया है कर्म ही पूजा है हमारे कर्म यदि अच्छे हैं तो हर जगह हमको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।उन्होंने श्री सीताराम विवाह प्रसंग में बताया कि राम ब्रह्म है और सीता भक्त हैं कथा भगवान और भक्त का मिलन ही अशोक वाटिका में होता है लेकिन भगवान को भी भगवान होने का अभिमान त्यागना पड़ता है तब अशोक वाटिका में प्रवेश मिलता है इसलिए मानव को अपने जीवन से अभिमान सदैव के लिए दूर कर देना चाहिए।
जिस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं समाजसेवी श्रीमती रागिनी जयसवाल, आर एस एस नगर कार्यवाह संतोष शुक्ला एवं शांति सत्संग मंच के संयोजक प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ एवं वेदियों का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कथा परीक्षित गिरीश चन्द्र सोनी के द्वारा आचार्य कुलदीप शुक्ला ऋषभ दीक्षित एवं शिखर मिश्रा ने संपन्न कराया। कथा समापन पर आयोजक विपिन सोनी, जितेंद्र सोनी , नितिन सोनी, गौरव सोनी सहित
की संख्या में भक्तगणों में भगवान की आरती उतार कर विश्व कल्याण की कामना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिनव पटेल, आकाश ओमर , राम भरोसे गौर, कप्तान यादव, कमलेश , सृजन सोनी, अंश ,सम्राट एवं महिला मंडल से उमा सोनी, शैली सोनी , पूजा सोनी , गौरी सोनी एवं प्रगति सोनी सहित कई भक्तगणों का योगदान रहा है।
