Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी ने “समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान, रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना

 कौशाम्बी 

  *मुख्य विकास अधिकारी ने “समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” के तहत गोविन्दपुर गोरियो में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए**



      मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” के अन्तर्गत कल दिनांक 11 जून, 2026 को विकास खण्ड नेवादा की ग्राम पंचायत गोविन्दपुर गोरियो में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

    

   मुख्य विकास अधिकारी ने चैपाल में उपस्थित आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियो को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों को शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि “स्कूल चलो अभियान” के तहत सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आगनबाड़ी केन्द्रों में एवं 05 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का प्राइमरी विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा प्रयास कर रहीं। स्मार्ट क्लास के साथ-साथ, शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकें। उन्होंने ग्रामवासियों से आर्गेनिक खेती करने की अपील की। आर्गेनिक खेती से वातावरण स्वच्छ रहता है एवं आमदनी भी दोगुनी हो जाती है। 

  मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान सर्वे से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्रों में सभी प्रकार की दवाएं एवं जाॅच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। आगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जाॅच एवं टीकाकरण समय-समय पर निशुल्क कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता रहता है, जिससे आमजन अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकतें है। उन्होंने आयुष्मान योजना के अन्तर्गत सभी पात्र लाभार्थियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी सोसाइटी में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसानो को खाद के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पाएगी। उन्होंने आमजन को प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करते हुए ग्राम को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। 

      मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चैपाल में किसानों को अरहर, उर्द, तिल एवं बाजरा बीज की मिनीकिट प्रदान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।

  

  इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी एवं उप निदेशक कृषि सतेन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


  *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe