Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

 इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर 


खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

अम्बेडकरनगर। कृषि विभाग द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक विकास खंड भियांव क्षेत्र में चलाया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग के लिए प्रेरित करना फसलों की आवश्यकतानुसार पोषक तत्वों का संतुलित प्रयोग सुनिश्चित करना तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (INM) को अपनाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को बताया जा रहा है कि नियमित मृदा परीक्षण जैविक खादों के उपयोग तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती की लागत कम की जा सकती है और उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। अभियान के माध्यम से किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने तथा टिकाऊ कृषि की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर अपनी भूमि की उर्वरता को संरक्षित करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ कृषि प्रणाली विकसित करने में योगदान दें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe