सनासी मडिया के ग्रामीणों ने दबंग से परेशान होकर सार्वजनिक होकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
थाना मल्लावां क्षेत्र अंतर्गत सनासी मडिया के ग्रामीणों ने थाना मल्लावा में सार्वजनिक रूप से ग्राम वासियों ने चुन्नी पुत्र धनीराम के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कर न्याय की गुहार लगाई।पूरा मामला गांव सनासी का है पीड़ित अखिलेश पुत्र जयपाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छुन्नी पुत्र धनीराम जो नशेड़ी एवं दबंग किस्म का व्यक्ति है आए दिन किसी न किसी ग्रामवासी को टारगेट बनाकर झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी देता है और गंदी-गंदी गालियां भी दिया करता है आरोप लगाया है कि 17 6.2026 को जितेंद्र पुत्र सिंहा को भी मारा पीटा है गांव के कई पढ़ने लिखने वाले लड़कों का भविष्य खराब कर रहा है आए दिन प्रार्थना पत्र देकर झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दिया करता है जिससे पूरा गांव परेशान होकर के थाना मल्लावा पहुंचा और सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर के छुन्नी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है
ग्रामीणों में अनूप कुमार प्रधान मनोज कुमार जयपाल रजनू जितेंद्र अनीता संदीप कुमार रामकली ललिता इंदराना कृष्ण बाली आदि एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही
एसएसआई प्रशांत द्विवेदी ने ग्रामीणों आश्वासन दिया है कि जल्द जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
