Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: डिजिटल तकनीक से जैन धर्म सीख रहे हैं बच्चे, स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर और आधुनिक संसाधनों से संचालित हो रही हैं धर्म कक्षाएं

Etawah News: डिजिटल तकनीक से जैन धर्म सीख रहे हैं बच्चे, स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर और आधुनिक संसाधनों से संचालित हो रही हैं धर्म कक्षाएं

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर। नगर के जैन बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित 20वें संस्कार शिक्षण शिविर एवं श्री दशलक्षण धर्म विधान के अंतर्गत बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जैन धर्म की शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिविर में स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर एवं अन्य डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर स्मार्ट क्लासेस संचालित की जा रही हैं, जिससे बच्चों को जैन सिद्धांतों एवं धार्मिक विषयों को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से समझाया जा रहा है।


शिविर में विधान, स्वाध्याय, सामूहिक अध्ययन, प्रश्नोत्तर एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन तकनीकी संसाधनों की सहायता से किया जा रहा है। शिशु, बालबोध, किशोर एवं प्रौढ़ वर्ग की कक्षाओं का संचालन शाश्वत धाम, उदयपुर से पधारी विदुषी प्रज्ञा जैन, अस्ति जैन एवं सेजल जैन द्वारा किया जा रहा है, जबकि स्वाध्याय कक्षा का मार्गदर्शन आ.बा. ब्रह्मचारी राहुल भैया जी द्वारा अत्यंत सरल एवं सहज शैली में किया जा रहा है।

शिविर प्रभारी निकेतन जैन ने बताया कि बाहर से पधारे विद्वानों एवं शास्त्रियों द्वारा भी समय-समय पर विशेष कक्षाएं ली जा रही हैं। प्रतिदिन योग, जिनेन्द्र अभिषेक, श्री दशलक्षण धर्म विधान, स्वाध्याय, बाल संस्कार कक्षाएं, प्रश्नोत्तर प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में निशा जैन, सारिका जैन, टिया जैन, दर्शना जैन, सिद्धि जैन एवं नव्या जैन का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।


बच्चों पर अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव न पड़े, इसके लिए शिविर में ग्रेडिंग सिस्टम भी लागू किया गया है। इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में क्षमा जैन, अनन्या जैन एवं आशी जैन विशेष योगदान दे रही हैं।


महिला मंडल की ओर से ज्योति जैन ने बताया कि विभिन्न वर्गों की कक्षाओं के संचालन एवं व्यवस्थापन में उन्नति जैन, प्रीति जैन, नेहा जैन, दर्शना जैन, अमिता जैन एवं रीता जैन सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिससे शिविर का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण अत्यंत व्यवस्थित एवं प्रेरणादायी बना हुआ है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe