संवाददाता हितेश कुमार जोशी
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, नीचे दबने से चालक की मौत
जोधपुर संभाग के डूंगरपुर जिले के कुआं थाना क्षेत्र के सालेडा गांव में अचानक सामने आई एक गाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई डूंगरपुर जिले के सालेडा पंचायत के प्रशासक दिनेश डामोर ने बताया कि सालेड़ा निवासी गटू अहारी अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में घरेलू काम जलाने के लिए की लकड़ी लेकर सालेड़ा से गुलाबपुरा गए थे। वहाँ लकड़ी खाली करने के बाद वे वापस अपने गाँव की ओर लौट रहे थे। वापसी के दौरान गमेला तालाब के पास अचानक उनके ट्रैक्टर के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में गटू ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे तालाब में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि गटू की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के पीछे ही मोटरसाइकिल से आ रहे गाँव के ही एक युवक ने इस पूरी घटना को देखा। उन्होंने तुरंत मृतक के बच्चों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद बच्चों ने प्रशासक और अन्य ग्रामीणों को अवगत कराया। सूचना दिए जाने के बाद एएसआई अशोक पाटीदार सहित पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुंआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है