Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बजरंगबली की भक्ति में डूबे लोग

 श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बजरंगबली की भक्ति में डूबे लोग


अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ - 

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के शुभ अवसर पर लखनऊ के भवानीगंज वार्ड में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्षद रीना राय और पूर्व पार्षद संतोष राय की ओर से किया गया था,

इस अवसर पर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व शहर की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा करने के बाद मेयर ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल, लस्सी और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली

 महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और इस आयोजन की सराहना की। 

इस अवसर पर mlc अवनीश सिंह पटेल, प्रकाश मिश्रा, adv अतुल सिंह, दिलीप सिंह, पार्षद अमित चौधरी, टिंकू सोनकर, पूर्व पार्षद हर्षित दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव (सचिन), अजय शर्मा, सोनू राय, शिवपाल सवारियां और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। 


पूर्व पार्षद सन्तोष राय ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट होकर आगे भी प्रयास करते रहेंगे। 


भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया, प्रसाद ग्रहण किया। और जय श्री राम के नारे लगाए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe