सागर मध्यप्रदेश
बेटे की मौत के बाद सामने आया बहू का काला सच, अफेयर किया.बुजुर्ग ससुर को 'लूटा'; अब पुलिस कर रही तलाश
बड़ी खबर मध्यप्रदेश के सागर जिले से है आपको बता देंमध्यप्रदेश के सागर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस बहू को एक बुजुर्ग ससुर ने बेटे की मौत के बाद अपने परिवार का सहारा माना था, उसी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खेल खेला कि हर कोई हैरान रह गया.
बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल ससुर को धमकाया बल्कि उनके बैंक खाते से करीब पांच लाख रुपए भी निकाल लिए. फिलहाल पुलिस ने बहू की प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और बहु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैम
यह पूरा मामला सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम हड़कारी का है. पीड़ित चतुर्भुज रैकवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे का निधन हो चुका है. बेटे की मौत के बाद उनकी बहू सुनीता रैकवार अपने प्रेमी माखन पवार के साथ रहने लगी थी. बीते दिनों दोनों उनके घर पहुंचे और उनसे मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नकदी की मांग करने लगे. जब बुजुर्ग ने इसका कारण पूछा तो स्थिति अचानक बदल गई.
.jpg)