नई दिल्ली
एलपीजी सिलेंडर पर बड़ी खुशखबरी: देशवासियों को राहत, संकट दूर
नई दिल्ली। देश में एलपीजी सिलेंडर और ईंधन सप्लाई को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय हालात में सुधार के बाद भारत के लिए गैस और तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से दोबारा ऊर्जा आपूर्ति शुरू होने से भारत को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।
पिछले कुछ समय से वैश्विक तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसका असर कई देशों के साथ भारत पर भी पड़ा। खासतौर पर एलपीजी आयात में कमी आने से घरेलू और व्यावसायिक गैस आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया था।
भारत के लिए रवाना हुए LPG भरा टैंकर
रिपोर्टों के अनुसार, स्थिति सामान्य होने के बाद भारत की ओर करीब 40 एलपीजी टैंकर रवाना किए गए हैं। इन जहाजों में घरेलू जरूरतों के लिए गैस लाई जा रही है। इन टैंकरों के पहुंचने के बाद तेल कंपनियों के पास एलपीजी भंडार बढ़ाने में मदद मिलेगी और बाजार में सप्लाई बेहतर हो सकती है।
