Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार: वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पांच राउंड फायरिंग से दहला इलाका

 वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पांच राउंड फायरिंग से दहला इलाका

देखिये बिहार से जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने एक नाश्ते की दुकान पर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना करीब 1:15 बजे हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुपौल सरथ आर एस मौके पर अस्पताल पहुंचे। 


मृतक की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड संख्या 3 निवासी गोपाल मंडल के 32 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मिथिलेश रविवार को नगर पंचायत वार्ड 5 स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग की ओर से आए थे। दुकान पर पहुंचते ही उन्होंने मिथिलेश पर पांच राउंड गोलियां दाग दीं। गोली उसके माथे और पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर वीरपुर की ओर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार तथा वीरपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर भेज दिया।

मृतक के भाई राज कुमार मंडल ने हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का नाम लिया है। उनका आरोप है कि बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड 3 निवासी बलराम मंडल के पुत्र अर्जुन मंडल ने मिथिलेश की गोली मारकर हत्या की है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार नामजद आरोपी अर्जुन मंडल का नाम पूर्व में भी नशे के कारोबार से जुड़ता रहा है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा हत्या के कारणों और आपसी विवाद की संभावनाओं को भी खंगाल रही है।


दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात से आम लोगों में भय का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।




एसपी सुपौल सरथ आर एस ने बताया कि वीरपुर थानाक्षेत्र के गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी है। सुचना मिली है कि मोली मारने वाले व्यक्ति की पहचान अर्जुन मंडल के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कितनी गोली लगी है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe