लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा
*समाज के नव निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण - तहसीलदार पंकज पवैया*
*श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार परिचय-पत्र वितरण एवं सम्मेलन संपन्न
*आलोट, पत्रकार समाज का आईना होता है तथा समाज के नव निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका होती है। प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है जो शासन, प्रशासन एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। यह बात शुक्रवार को अंबेडकर मांगलिक भवन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, तहसील इकाई आलोट* द्वारा आयोजित पत्रकार परिचय-पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि *तहसीलदार पंकज पवैया* ने कही*संघ ने रखी मांग*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभाग अध्यक्ष *प्रीतिपाल सिंह राणा* ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ भारतीय श्रम अधिनियम के तहत पंजीकृत होकर पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। पत्रकार बीमा योजना, अधिमान्यता, पेंशन सहित पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर संगठन सतत आंदोलनरत है।
आलोट प्रेस क्लब अध्यक्ष *डॉ. सुनील चोपड़ा* ने कहा कि क्षेत्र के पत्रकार आपसी सहयोग से सकारात्मक पत्रकारिता कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष *राजेश जैन* ने 29 जून को रतलाम में होने वाले संभागीय सम्मेलन में सहभागिता का आग्रह किया।थाना प्रभारी प्रतिनिधि *मनोज पाटीदार* ने प्रशासन-मीडिया समन्वय पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में
एसडीओपी पल्लवी गौर पहुंचीं और पत्रकारों से संवाद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन से हुआ। तहसील अध्यक्ष *दुर्गा शंकर पहाड़िया*, महासचिव *जीतू वरोला* व पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। पत्रकारों को परिचय-पत्र वितरित किए गए। संचालन *राकेश चौहान 'पिंटू'* ने किया। आभार *दुर्गा शंकर पहाड़िया* ने माना। कार्यक्रम में जिला महासचिवविजय मीणा, दिनेश दवे, योगेंद्र सिंह जाट, विनय निगम, अनिल भरावा, दिनेश शुक्ला, वैभव मंदलीय, सुनील दत्तीया, कमलेश शर्मा, दिनेश त्रिवेदी, नागेंद्र सिंह सोलंकी, दीपक जोशी, राजू टेलर, समरथ शर्मा, कपिल जंगलवा, वाहिद खान पठान, धर्मेंद्र भट्ट, पवन सोनी, अतुल वर्मा, ओपन पुरोहित, निलेश जंगलवा सहित पत्रकार एवं उनके साथी उपस्थित थे



