कौशाम्बी
*शिकार खेलने गया युवक गंगा नदी में डूबा हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल*
कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के फरीदपुर चक ताजपुर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार सरोज पुत्र बुधई लाल सरोज गंगा नदी में मछलियां पकड़ कर बेचता था। पिता ने बताया कि सोमवार की रात वह गांव के लोचन और इलाके के उजीहनी खालसा गांव निवासी ननभैया के साथ रात्रि में मछलियां पकड़ने गंगा नदी में गया हुआ था। तीनों नाव से मछलियां पकड़ रहे थे। देर रात तीनों नाव पर ही सो गए। इसी बीच विजय नाव से गहरे पानी में गिरकर डूब गया। सुबह जब साथी नींद से जगे और विजय को गायब देखा तो जानकारी विजय के परिजनों को दिया। बदहवास हालत में परिजन पहुंचे। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तलाश शुरू की परिजनों के मुताबिक विजय की पांच वर्षीय बेटी संध्या, चार साल की ननकी और दो वर्ष का बेटा नंदन है*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
