Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: सड़क दुर्घटना में इटावा के पिता-पुत्र की मृत्यु, तीन गंभीर घायल

 Etawah News: सड़क दुर्घटना में इटावा के पिता-पुत्र की मृत्यु, तीन गंभीर घायल

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर: मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के हाईवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई हादसे में रायनगर के रहने वाले पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 

 जसवंत नगर के रायनगर निवासी राम शंकर रिश्तेदारी में गोद भराई में शामिल होने के लिये परिवार सहित भदान आये थे. कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अपने परिवार के साथ भदान से वापस दिल्ली जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी शकुंतला,और अपने पुत्रो रोहित 20 वर्षीय और 25 वर्षीय अभिषेक के साथ शिकोहाबाद निवासी चालक पप्पू सवार थे। कोसीकलां क्षेत्र के हाईवे पर सागर ढाबा के सामने खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान राम शंकरउर्फ़ (भूरा )और उनके बेटे रोहित ने दम तोड़ दिया। रायनगर निवासी मृतक रामशंकर कई वर्षों से हरियाणा के मानेसर स्थित जीकेएन फर्नीचर कंपनी में सुपरवाइजर और उनका पुत्र 25 वर्षीय अभिषेक मानेसर में ही टैक्सी चलाता है और तीसरा पुत्र 23वर्षीय विशाल कुमार उपरोक्त कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे।

विदित हो रायनगर निवासी छोटे लाल उर्फ़ शर्मा जी के तीन पुत्र थे. सबसे बड़े बेटे का नाम करीम बाबू व मझले बेटे का नाम राम शंकर उर्फ़ भूरा था( मृतक )तथा सबसे छोटे बेटे का नाम रामबीर था. तीनों भाई बाहर रहकर ही मेहनत मजदूरी कर अपने अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे.





Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe