Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा

 कौशाम्बी 


*जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा*

कौशाम्बी.. जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। 

    जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नारजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त,वाणिज्यकर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को डग्गामार वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मण्डी, आबकारी एवं नगर निकाय के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिग में मण्डी आवक इण्डीकेटर में रैंकिग ठीक न पाए जाने पर सभी सचिव, मण्डी समिति का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने खनन में रैंकिग ठीक न पाए जाने पर जिला खनन अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। 

   


 जिलाधिकारी ने तहसीलवार आर.सी. वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान आर.सी. वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार से आगामी बैठक तक प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अंश निर्धारण एवं वरासत के लम्बित प्रकरणों को भी शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों /तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक कार्यवाही/तैयारियाॅ समय से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।  

 

   बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।


    *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe